कबीर के दोहे: हर दोहे की एक कहानी
Kabir ke dohe, kahani ke saath
- 15 भाग
- कुल 21 मिनट
- बिल्कुल फ़्री
हर एपिसोड में एक छोटी कहानी, और अंत में कबीर का एक दोहा। एक राजा जिसने बस "कल आना" कहा। एक पंडित जो अनपढ़ मल्लाह के पैरों में झुक गया। एक लड़का जिसने भगवान से पहले अपने गुरु के पैर छुए। डेढ़ मिनट की कहानी, और उम्र भर काम आने वाली सीख।
No autopay, no coins. हर भाग बस 2 मिनट का।
हर भाग में डेढ़ मिनट की एक छोटी कहानी है, और अंत में संत कबीर का एक दोहा।
एक राजा जिसने बस 'कल आना' कहा, एक पंडित जो अनपढ़ मल्लाह के पैरों में झुक गया।
कहानी ख़त्म होते-होते दोहे का मतलब अपने आप समझ आ जाता है।
कबीर के दोहे: सारे 15 भाग
भाग 1: सबसे बुरा आदमी
कबीर दुनिया का सबसे बुरा आदमी ढूँढ़ने निकले थे। और वह मिल भी गया। दोहा: बुरा जो देखन मैं चला।
भाग 2: कल आना
राजा ने एक ग़रीब से बस दो शब्द कहे, और उसी रात पूरे नगर में जीत के नगाड़े बजने लगे। दोहा: काल करे सो आज कर।
भाग 3: पहले गुरु
भगवान सामने थे, फिर भी उस लड़के ने पहले एक बूढ़े आदमी के पैर छुए। दोहा: गुरु गोविंद दोऊ खड़े।
भाग 4: पंडित और मल्लाह
काशी का सबसे बड़ा पंडित एक अनपढ़ मल्लाह के पैरों में झुक गया। दोहा: पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ।
भाग 5: दो ज्योतिषी
बात एक ही थी। एक को कोड़े मिले, दूसरे को सोने की थैली। दोहा: ऐसी वाणी बोलिए।
भाग 6: आम का पेड़
उस लड़के ने अपने ही हाथों से अपना पेड़ मार दिया। उसे बस एक चीज़ की जल्दी थी। दोहा: धीरे-धीरे रे मना।
भाग 7: दुश्मन का घर
एक मूर्तिकार ने अपने सबसे बड़े दुश्मन के लिए, अपने ही आँगन में घर बनवाया। दोहा: निंदक नियरे राखिए।
भाग 8: छह हाथ ज़मीन
उसे उतनी ज़मीन मुफ़्त मिल रही थी, जितनी वह एक दिन में घेर ले। शाम तक उसके हिस्से बस छह हाथ आई। दोहा: साईं इतना दीजिए।
बाकी 7 भाग देखो
भाग 9: सौ का वादा
पेड़ के ऊपर उसने सौ लोगों को खाना खिलाने का वादा किया। नीचे आते-आते वादा कहाँ गया? दोहा: दुख में सुमिरन सब करे।
भाग 10: दरवाज़े पर वैद्य
राजा की बेटी मर रही थी, और जो उसे बचा सकता था, उसे दरवाज़े से लौटा दिया गया। दोहा: जाति न पूछो साधु की।
भाग 11: ठाकुर और मिट्टी
जिस ठाकुर ने कुम्हार के घड़े पैरों से कुचले थे, एक दिन वह ख़ुद उसी कुम्हार के चाक पर घूम रहा था। दोहा: माटी कहे कुम्हार से।
भाग 12: नीम और खजूर
गाँव का सबसे अमीर आदमी प्यास से तड़पता हुआ, एक ग़रीब बुढ़िया की झोपड़ी के आगे गिर पड़ा। दोहा: बड़ा हुआ तो क्या हुआ।
भाग 13: तिनका कबहुँ न निंदिये
सेठ ने जिस लड़के को लात मारी, तीन दिन बाद उसी के आगे हाथ जोड़ने पड़े। दोहा: तिनका कबहुँ न निंदिये।
भाग 14: साँच बराबर तप नहीं
लड़के ने सेठ की थैली लौटाई, और सेठ ने उसे ही चोर कह दिया। दोहा: साँच बराबर तप नहीं।
भाग 15: माला फेरत जुग भया
रोज़ हज़ार माला फेरने वाले सेठ ने अपने नौकर को धक्के देकर निकाला। दोहा: माला फेरत जुग भया।
कबीर के दोहे: लोग पूछते हैं
कबीर दास कौन थे?
कबीर 15वीं सदी के भक्त कवि और संत थे, जिनका जन्म वाराणसी में माना जाता है। वो सीधी बोली में धर्म के दिखावे पर चोट करते थे, और उनकी वाणी सिखों के गुरु ग्रंथ साहिब में भी है।
कबीर के दोहे क्या हैं?
दोहा दो पंक्तियों की छोटी कविता है, जिसका अर्थ उन्हीं दो पंक्तियों में पूरा हो जाता है, और हर पंक्ति में 13 और 11 मात्राएँ होती हैं। कबीर के दोहे इसी छंद में ज़िंदगी की सीधी सीख देते हैं।
बुरा जो देखन मैं चला दोहे का अर्थ क्या है?
दोहा है: 'बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय। जो मन खोजा अपना, मुझ-सा बुरा न कोय।' मतलब: मैं दुनिया में बुरा आदमी ढूँढने निकला तो कोई नहीं मिला, पर अपने मन में झाँका तो मुझसे बुरा कोई नहीं था। इस कहानी का पहला भाग इसी दोहे पर है।
काल करे सो आज कर दोहे का अर्थ क्या है?
दोहा है: 'काल्ह करै सो आज कर, आज करै सो अब्ब। पल में परलै होयगी, बहुरि करैगो कब्ब।' मतलब: कल का काम आज और आज का काम अभी करो, क्योंकि पल भर में कुछ भी हो सकता है, फिर कब करोगे। इस कहानी के दूसरे भाग में एक राजा बस 'कल आना' कहता है।
निंदक नियरे राखिए दोहे का अर्थ क्या है?
दोहा है: 'निंदक नियरे राखिए, आँगन कुटी छवाय। बिन पानी, साबुन बिना, निर्मल करे सुभाय।' मतलब: अपनी बुराई करने वाले को पास रखो, उसके लिए आँगन में कुटिया बनवा दो, क्योंकि वो बिना पानी-साबुन के तुम्हारा स्वभाव साफ़ कर देता है। इस कहानी के सातवें भाग में एक मूर्तिकार यही करता है।





