Create के नियम
हम बस दो लोग हैं, और चाहते हैं कि Create ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचे।
इसलिए कुछ बातें यहाँ नहीं बनतीं। ये नियम आपको रोकने के लिए नहीं, सबके लिए Create को अच्छा रखने के लिए हैं।
ये सब बनता है
- हमारे मिथक और इतिहास
- डर की कहानियाँ
- क्राइम और रहस्य
- भावनाओं की कहानियाँ
- बड़ों के बीच प्यार की कहानी (एक चुंबन ठीक है)
- गाँव और परिवार की ज़िंदगी
ये नहीं बनता
- अश्लील बातें या मज़ाक
- 18 साल से कम किसी के साथ कुछ भी अश्लील या रोमांटिक
- किसी असली इंसान को बदनाम करना
- किसी धर्म, जाति या समूह के ख़िलाफ़ नफ़रत
- विज्ञापन या किसी और के वीडियो
अगर ग़लती हो जाए
पहली बार हम आपको प्यार से बताएँगे।
दूसरी बार Create आपके लिए बंद करना पड़ेगा। Kahiyo की सारी कहानियाँ आप पहले की तरह देख सकेंगे।
ये फ़ैसला हमेशा हम लोग हाथ से करते हैं, कोई मशीन नहीं।
आपको लगे कि ग़लती हुई है, तो हमें लिखिए, हम फिर देखेंगे।
Kahiyo ऐप में Create के पन्ने पर “मदद” दबाकर हमसे बात कीजिए।